सभी वर्गों में दानशीलता, सौहार्द की भावना प्रदेश में राष्ट्र प्रेम, त्याग एवं सांस्कृतिक परायणता को प्रोत्साहित करना |
हितग्राहियों की पात्रता :-
आवेदनकर्ता / संस्था छत्तीसगढ़ के निवासी/छत्तीसगढ़ में कार्यरत हों |
प्रदेश में दानशीलता, राष्ट्रप्रेम तथा समाज सेवा के स्थायी कार्यों में दीर्घकाल से संगलन हों |
व्यक्ति / संस्था का पिछला कार्य उत्कृष्ट रहा हो एवं वर्तमान में भी उस क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हो| परिणाम मूलक निरंतरता आवश्यक है |
सम्बंधित कार्यक्षेत्र में व्यापक प्रभाव एवं नवाचार को किस सीमा तक और कितनी सघनता से अपनाया गया यह परिलक्षित होना चाहिए |
सर्वथा निर्विवाद एवं समुचित प्रमाणों में परिपुष्ट उत्थान कार्य पर ही विचार किया जाता है |
मिलने वाले लाभ :-
राशि रुपये 1.00 लाख एवं प्रशस्ति पत्र |
आवेदन की प्रक्रिया :-
निर्धारित प्रारूप में समस्त विवरण सहित संयुक्त-संचालक / उप-संचालक जिला कार्यालय, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को आवेदन करना होगा |
चयन प्रक्रिया :-
व्यक्ति / संस्था के निरंतर क्रियाशील एवं निर्विवाद होने के सम्बन्ध में जिला अध्यक्ष की अनुशंसा से प्राप्त प्रस्तावों पर राज्य स्तरीय निर्णायक मंडल द्वारा निर्णय लिया जाकर एक व्यक्ति अथवा संस्था को पुरस्कार प्रदान किया जाता है |
आवेदन भेजने का पता :-
संयुक्त संचालक/उप-संचालक, जिला कार्यालय, पंचायत एवं समाज कल्याण |